विन्नी अरोड़ा का होने वाला बेबी पेट में मार रहा किक, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

5 जून 2022 को टीवी एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल पर पति धीरज धूपर और अपने जल्द पैदा होने वाले बच्चे के साथ रात के समय का एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है। आइए आपको भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विन्नी अरोड़ा का होने वाला बेबी पेट में मार रहा किक, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

जब एक शादीशुदा कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा होता है, तो वह अपने बेबी को देखने और उसे अपनी बाहों में पकड़ने के लिए नौ महीने तक इंतजार करता है। हालांकि, कपल उन नौ महीनों को पूरी तरह से जीना और प्रत्येक दिन को यादगार बनाना सुनिश्चित करता है। टेली वर्ल्ड की प्यारी जोड़ी विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) और धीरज धूपर भी कुछ ऐसा ही अनुभव कर रहे हैं और वे अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के हर खास पल को यादों में कैद कर रहे हैं।

vinny and doggy

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे-विक्की ने जीता 'स्मार्ट जोड़ी' का खिताब, गोल्ड गठबंधन फ्रेम के साथ मिले 25 लाख रुपये)

विन्नी अरोड़ा ने 26 मई 2022 को अपने गोद भराई समारोह का एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया था। वीडियो ने हमें मस्ती से भरे समारोह की झलक दिखाई थी और यह सब कुछ प्यारा था। वीडियो में हम एक पेस्टल-थीम वाला थ्री-टियर केक और एक नियॉन साइन देख सकते हैं, जिस पर 'बेबी धूपर' लिखा हुआ था। वीडियो में कुछ गुब्बारे और बेहतरीन फूलों की सजावट भी दिखाई दे रही थी। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था, "एक इंसान के प्यार में पागल, हमें मिलना बाकी है। #babydhoopar।"

6 जून 2022 को विन्नी ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो साझा किया। वीडियो में हम बिंदास पति धीरज धूपर को अपनी पत्नी विन्नी और उनके जल्द पैदा होने वाले बच्चे के साथ एक किताब पढ़ते हुए देख सकते हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने के दौरान होने वाली मां काले रंग की लंबी टी-शर्ट में अपने बिस्तर पर लेटी हुई थीं। हालांकि, जिस बात ने हमारा दिल जीता, वह था विन्नी और धूपर का बेबी, जो एक्ट्रेस के पेट के अंदर किक मार रहा था। वीडियो के ऊपर विन्नी ने लिखा, "रात के समय पढ़ते हैं।"

(ये भी पढ़ें- सुनील दत्त बर्थ एनिवर्सरी: जब बंटवारे के समय एक मुस्लिम ने की थी सुनील दत्त की भारत आने में मदद)

इससे पहले, 4 जून 2022 को विन्नी अरोड़ा धूपर ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी दो खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में होने वाली मां को गुलाबी रंग की डूंगरी में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता था, जिसे उन्होंने सफेद रंग की टी-शर्ट के साथ जोड़ा था। फोटो के बैकग्राउंड में हम एक खजाने की खोज का एक पोस्टर देख सकते थे और ऐसा लग रहा था कि, गर्भवती अभिनेत्री इस मजेदार खेल को खेलकर अपने बचपन के दिनों को फिर से जी रही हैं। तस्वीरें साझा करते हुए विन्नी ने लिखा था, "हम्प्टी डम्प्टी।"

Vinny

Vinny

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने 'होने वाली बहू' राधिका मर्चेंट को 'अरंगेत्रम' के बाद लगाया गले, देखें क्यूट वीडियो)

फिलहाल, हम धीरज और विन्नी के जल्द माता-पिता बनने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis