सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया संग शेयर की बेहद प्यारी फोटो, पापा के गोद में बैठी दिखीं एक्ट्रेस

अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी संग एक फोटो शेयर की है। आइए देखते हैं वो फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया संग शेयर की बेहद प्यारी फोटो, पापा के गोद में बैठी दिखीं एक्ट्रेस

पिता और बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे अनोखे रिश्तों में से एक है। कहा जाता है कि, बेटे मां के लाडले होते हैं। तो वहीं, बेटियां अपने पिता के जिगर का टुकड़ा होती हैं। ऐसा ही रिश्ता बाॅलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) अपनी बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के साथ साझा करते हैं। हाल ही में, एक्टर ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी संग एक फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

पहले तो ये जान लीजिए कि, सुनील शेट्टी और माना शेट्टी से साल 1991 में शादी के बंधन में बंधे थे। सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी की शादी को 29 साल हो चुके हैं और इस कपल के बीच आज भी वही प्यार और चार्म कायम है। कपल के दो बच्चे भी हैं अहान शेट्टी और अथिया शेट्टी। (ये भी पढ़ें: सना खान पति अनस सैयद संग पहुंचीं बुर्ज खलीफा के टॉप फ्लोर पर, सोने के कप-प्लेट में पी कॉफी)

अहान के करियर की बात करें, तो वह भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलना चाहते हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘तड़प’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साउथ की सुपरहिट मूवी ‘RX100’ की रीमेक है। इस फिल्म में उनकी को-स्टार तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। मालूम हो कि, सुनील की बेटी आथिया शेट्टी भी बॉलीवुड में फिल्म ‘हीरो’ से डेब्यू कर चुकी हैं।

अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, 1 अप्रैल 2021 को सुनील शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। इस तस्वीर में अथिया अपने पापा के गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में पिता-बेटी के स्पेशल बॉन्ड को समझा जा सकता है। (ये भी पढ़ें: 29वीं एनिवर्सरी पर शाहरुख खान ने गौरी को क्या दिया था गिफ्ट, फैन के सवाल पर एक्टर ने दिया जवाब)

इसे शेयर करते हुए उन्होंने ​कैप्शन में लिखा है, ''कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कितनी पुरानी है ... मैं हमेशा पा पा रहूंगा !!! 🖤 #Daddysgirl #inmylfe #ilovedherfirst #isntshelovely।'' इसके साथ ही एक्टर ने एक दिल की इमोजी भी बनाई है। इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इसके पहले, 5 नवंबर 2020 को अथिया ने अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस ख़ास मौके पर सुनील शेट्टी ने एक फोटो शेयर करके अपनी बेटी को बर्थडे विश किया था। अथिया की एक फोटो शेयर करते हुए सुनील ने लिखा था, ''जिसके साथ मेरा जीवन शुरू होता है और प्यार कभी खत्म नहीं होता है ... जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे ... मैं आपको प्रतिदिन का उपहार देने के लिए जीवन का धन्यवाद करता हूं।'' (ये भी पढ़ें: अरेंज मैरिज करना चाहती हैं उर्वशी रौतेला, शादी के सवालों पर एक्ट्रेस ने खुलकर ​दिया जवाब)

फिलहाल, ये बात तो तय है कि सुनील शेट्टी अपनी बेटी अथिया पर जान छिड़कते हैं। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis