रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' के दौरान राकेश बापट (Raqesh Bapat) में प्यार पाने वाली एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से बेहद खुश हैं। कुछ दिनों पहले उनके ब्रेकअप की अफवाह सामने आई थी। अब एक्ट्रेस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
(ये भी पढ़ें- 'उड़ारियां' फेम करण वी ग्रोवर GF पॉपी जब्बल संग 1 जून को करेंगे शादी, 10 साल से कर रहे डेटिंग)
दरअसल, हाल ही में, एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए अभिनेत्री ने राकेश के साथ अपने ब्रेकअप की अफवाहों पर बात करते हुए कहा, "हमने (राकेश और मैंने) जानबूझकर प्रयास किया है कि, इन चीजों को हम पर ज्यादा असर न होने दें। एक रिश्ता केवल दो लोगों के बारे में होता है। इसका बाकी दुनिया से लेना देना नहीं होना चाहिए कि, वो आपके बारे में क्या सोचते हैं। सौभाग्य से हम दोनों बहुत सुरक्षित लोग हैं..इसलिए यह हमें प्रभावित नहीं करता है।"
शमिता ने स्वीकार किया कि, जब से उनका रिश्ता एक सार्वजनिक मंच पर शुरू हुआ है, दर्शकों में एक निश्चित लेवल की उत्सुकता है और उनके प्रशंसक उन्हें एक साथ देखना पसंद करते हैं। उन्होंने कबूल किया कि, यह न केवल उन पर बल्कि उनके आस-पास के सभी लोगों पर बहुत दबाव डालता है।
(ये भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ लिव-इन में रह रहीं राखी सावंत, एक्ट्रेस ने कही ये बात)
शमिता शेट्टी ने कहा, ''हमने कुछ फैन फॉलोइंग बढ़ाई और लोगों को हमें साथ में देखना बहुत पसंद है। लेकिन हां, ये बहुत मुश्किल है। जब दो लोग रिश्ते में होते हैं तो दोनों पर काफी दबाव होता है, क्योंकि आपको लगता है कि, आप पूरे वक्त अपने आप को एक्सप्लेन कर रहे हैं। बहुत जज किया जाता है और ट्रोल किया जाता है, जिसका सामना परिवार को भी करना पड़ता है। मैं अपने परिवार के लिए लड़ रही होती हूं, और मुझे ये पसंद नहीं। ये चीजें अवॉइड की जानी चाहिए।'' शमिता ने अंत में कहा कि, वह दुआ करती हैं कि, लोग इस बात को समझें कि, हर किसी के पास एक दिल है और उसे हिट ना करें।
शमिता के 'बिग बॉस 15' से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर ब्रेक-अप की अफवाहें सामने आने लगीं। उनके अलग होने का कारण राकेश का पुणे में रहना था, जबकि शमिता चाहती थीं कि, वह मुंबई चले आए। हालांकि, उनके बीच निश्चित रूप से सब कुछ ठीक है, क्योंकि राकेश हाल ही में मुंबई में शिफ्ट हुए और अपने निवास से तस्वीरें साझा की थीं। उन्हें अक्सर शमिता के साथ समय बिताते हुए भी देखा जाता है, हालांकि यह जोड़ी पैपराजी से दूरी बनाए रखती है।
(ये भी पढ़ें- डिंपी गांगुली ने बेटी रीना के साथ कराया मैटरनिटी शूट, आकर्षक गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर)
फिलहाल, शमिता और राकेश के रिश्ते के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।