पति निक जोनस को प्रियंका चोपड़ा ने दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया ये रोमांटिक वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति व सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के 28वें बर्थडे पर एक खास वीडियो शेयर किया है। तो चलिए देखते हैं।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

पति निक जोनस को प्रियंका चोपड़ा ने दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया ये रोमांटिक वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति व सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) आज यानी 16 सितंबर 2020 को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश-विदेश से बधाई संदेश मिल रहे हैं, लेकिन सबसे खास और अलग अंदाज में अगर किसी ने उन्हें बर्थडे विश किया है तो वो हैं उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा।

priyanka chopra and nick jonas

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक की जिंदगी से जुड़ा एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें निक की जिंदगी से जुड़ी कई यादों को दर्शाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कभी निक कूल अंदाज में स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे हैं, तो कभी वो प्रियंका के साथ मस्ती करते हुए नजर आए रहे हैं। कुल मिलाकर ये वीडियो निक की पुरानी यादों से भरा हुआ है। इस वीडियो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार।"

इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट करके निक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। (ये भी पढ़े: अंकिता लोखंडे ने शेयर की फैमिली फोटो, बॉयफ्रेंड विक्की जैन भी आए नजर)

प्रियंका ने पिछले बर्थडे पर भी शेयर किया था वीडियो

बात अगर निक के पिछले साल के जन्मदिन की करें तो ये बर्थडे उनके लिए बेहद खास था, क्योंकि ये उनकी शादी के बाद का पहला जन्मदिन था। ऐसे में इसे खास बनाने के लिए प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर निक के साथ बिताए पलों से जुड़ा एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया था। इसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा था, "मेरे जीवन का प्रकाश। आपके साथ हर दिन आखिरी से बेहतर है। आप दुनिया की सभी खुशियों के हकदार हैं। मुझे अब तक मिले लोगों में से सबसे ज्यादा प्यार करने वाले व्यक्ति बनने के लिए धन्यवाद। मेरा होने के लिए धन्यवाद। हैप्पी बर्थडे जान। मैं तुमसे प्यार करती हूं। @nickjonas"

प्रियंका के इस वीडियो पर निक ने रिप्लाई दिया था। उन्होंने लिखा था, "हां कहने के लिए धन्यवाद। आई लव यू ब्यूटीफुल।" (ये भी पढ़ें: सुजैन खान ने फोटो शेयर कर लिखा- 'मैं रोती नहीं..', ऋतिक भी कमेंट करने से नहीं रोक पाए खुद को)

12 सितंबर 2020 को प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने पति निक जोनस के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में दोनों एक कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं, और प्रियंका ने अपना सिर निक के कंधे पर रखा हुआ है। साथ ही दोनों ने एक-दूसरे के हाथ को मजबूती से पकड़ा हुआ है। इस फोटो में जहां निक साइड पोज देते नजर आ रहे हैं, तो वहीं प्रियंका कैमरे में देख रही हैं। इसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा था, "हमेशा के लिए मेरे, आपके लिए बहुत आभारी हूं @nickjonas"

प्रियंका ने रखा न्यू हेयरस्टाइल

प्रियंका ने 12 सितंबर को ही अपनी एक क्यूट सी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वो अपना न्यू हेयरस्टाइल फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं थीं। प्रियंका के इस न्यू लुक को फैंस ने काफी पसंद किया। इसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा था, "न्यू हेयर, डॉट केयर।" (ये भी पढ़ें: एकता कौल ने शेयर किया शादी का थ्रोबैक वीडियो, लिखा- 'हम खा पीकर शहीद हुए...')

इससे पहले 18 अगस्त 2020 को कैलिफोर्निया में झीलों के एक समूह में प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था "मां प्रकृति की दवा।" इस फोटो को भी फैंस का काफी प्यार मिला था।

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा कोरोना काल में अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में हैं, और अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। हम भी निक को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको प्रियंका द्वारा शेयर की गई वीडियो कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: प्रियंका और निक जोनस)
BollywoodShaadis