Priyanka Chopra के रीगल 'Bvlgari' नेकलेस को बनाने में लगे 2,800 घंटे, कीमत है 320 करोड़ से भी ज्यादा

हाल ही में, एक इवेंट में शामिल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के रीगल 'Bvlgari' सर्पेंटी एटर्ना हार ने हमारा ध्यान खींचा। आइए आपको इसकी कीमत बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra के रीगल 'Bvlgari' नेकलेस को बनाने में लगे 2,800 घंटे, कीमत है 320 करोड़ से भी ज्यादा

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopraएंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, तो उन्होंने अपने जीवन के प्यार निक जोनस से शादी की है और वे अपनी प्यारी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के माता-पिता हैं। एक शानदार एक्ट्रेस और मालती की प्यारी मां होने के अलावा, प्रियंका एक रियल फैशनिस्टा हैं, जो हमेशा अपनी काबिलियत साबित करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का रीगल 'Bvlgari' सर्पेंटी एटर्ना नेकलेस

हाल ही में, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 'Bvlgari' ब्रांड की 140वीं वर्षगांठ मनाने के लिए रोम (इटली) में आयोजित 'Bvlgari Aeterna' कार्यक्रम में भाग लिया और उनके आउटफिट चॉइस ने सभी का दिल जीत लिया। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह डायमंड स्टडेड नेकलेस था। हमें हाल ही में इस हार के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी मिली। इवेंट के लिए प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की फ्लोई ड्रेस पहनी थी, जिसमें बॉडी हगिंग चोली और डीप नेकलाइन थी। मेकअप का हल्का टच अभिनेत्री को हमेशा की तरह बेहतरीन दिखाने के लिए काफी था।

priyanka

जब Priyanka Chopra ने बेटी Malti की पर​वरिश पर की बात, कहा- 'मैं उसे जो चाहे करने देना चाहती हूं' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

प्रियंका चोपड़ा के 'Bvlgari' के सर्पेंटी एटर्ना नेकलेस को तैयार होने में 2,800 घंटे लगे

इसके अलावा उन्होंने जो नेकपीस पहना था, उसने सबका ध्यान खींचा। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का क्लासी नेकलेस 'Bvlgari' ब्रांड का था। नेकलेस न सिर्फ चमकदार दिखता है, बल्कि इसकी कीमत किसी को भी हैरान कर सकती है। 'Bvlgari' के अनुसार, इस क्लासी डायमंड नेकलेस को तैयार करने में 2,800 घंटे लगे और यह उनके सबसे महंगे पीसेस में से एक है। 

priyanka neklace

प्रियंका चोपड़ा के 'Bvlgari' के सर्पेंटी एटर्ना नेकलेस की कीमत

नेकलेस में नाशपाती के शेप के कुल सात हीरे लगे थे और उनमें से प्रत्येक 20 कैरेट का रफ डायमंड है, जो इसे कुल 140 कैरेट का बनाता है। 'Bvlgari' ने हाल ही में अपनी 140वीं एनिवर्सरी भी मनाई। नाशपाती के शेप के डायमंड वेव-पैटर्न वाले डायमंड-प्लेटेड नेकपीस से जुड़े हुए थे और यह 698 बैगुएट डायमंड के साथ आया था और इसका कुल वजन 61.81 कैरेट था। अब, कोई केवल कल्पना ही कर सकता है कि 'Bvlgari' का सर्पेंटी एटर्ना हार कितना महंगा हो सकता है। कई रिपोर्टों के अनुसार, नेकलेस की कीमत 43 मिलियन डॉलर यानी 350 करोड़ रुपए से अधिक है।

priyanka

priyanka

जब Priyanka Chopra ने Malti के जन्म के बाद कम नींद लेने का किया खुलासा, लाइफ के 'बुरे दौर' को किया याद। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, प्रियंका का 'Bvlgari' नेकलेस आपका कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.