बॉलीवुड की पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी स्टाइल और डांस के लिए जानी जाती हैं। मलाइका और उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान के इकलौते बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) का आज यानी 9 नवंबर 2020 को 18वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर अरहान की मम्मी मलाइका ने एक वीडियो शेयर किया है। तो आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
आपको वो वीडियो दिखाएं उसके पहले ये जान लीजिए कि, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान भले ही एक-दूसरे को तलाक दे चुके हैं, लेकिन वह आज भी हमेशा एक-दूसरे की खुशी और गम में शामिल होते नजर आते हैं। बॉलीवुड एक्टर और सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान ने पत्नी मलाइका अरोड़ा से साल 2017 में अपनी 19 साल की शादी को खत्म कर तलाक ले लिया था। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है। अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। (ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में बना रहे आलीशान बंगला, पत्नी साक्षी ने शेयर की तस्वीरें)
दरअसल, बेटे अरहान के 18 साल पूरे होने के खास मौके पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद ही प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरों को दिखाया गया है। खास बात यह है कि वीडियो की एक तस्वीर में अरहान खान अपनी मम्मी मलाइका और पापा अरबाज खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, बाकी तस्वीरों में अरहान अपनी मम्मी के साथ नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने इसे शेयर करते हुए लिखा, "हमारा बेबी बॉय 18 साल का हो गया।" इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर कमेंट करके अरहान को बर्थडे विश कर रहे हैं।
यही नहीं, मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान के साथ एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका PET डॉग नजर आ रहा है। इस तस्वीर के साथ मलाइका ने लिखा है- ''सब मेरा है।'' (ये भी पढ़ें: पति गौतम संग हनीमून के लिए मालदीव गईं हैं काजल अग्रवाल, सामने आई कपल की रोमांटिक तस्वीरें)
इसके अलावा मलाइका ने बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारियों की भी झलक अपनी इंस्टा स्टोरी पर दिखाई है।
पिछले साल अरहान के 17वें जन्मदिन पर भी मलाइका ने दो फोटो से बना कोलाज शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'हमारे पहले बच्चे। तुम मेरी ताकत और कमजोरी हो अरहान और सबसे ज्यादा प्यारे व समझदार हो। लव यू अपने हिस्से के प्यार और किस के लिए मैं हमेशा तुमको पकडूंगी। इससे डील करो।' (ये भी पढ़ें: पायल रोहतगी के बर्थडे पर बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह ने लिखा प्यार भरा नोट, सामने आईं तस्वीरें व वीडियो)
एक इंटरव्यू में अरबाज खान से बेटे की कस्टडी के बारे में पूछा गया था तो इस पर उन्होंने कहा था, 'मैं उसके लिए हमेशा खड़ा रहता हूं। मलाइका को उसकी कस्टडी मिली थी और मैंने इसके लिए लड़ाई भी नहीं की क्योंकि मुझे लग रहा था कि उसे उस समय मां की ज्यादा जरूरत है। अब वो 17 साल का हो गया है और जल्द ही 18 साल का हो जाएगा तो वो खुद डिसाइड कर सकता है कि उसे कहां और किसके साथ रहना है। वो बहुत ही प्यारा है।
बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं, और कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि दोनों शादी करने के बारे में भी प्लान कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कोरोना वायरस को मात दी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा इन दिनों डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट 'डांसर' में बतौर जज नजर आ रही हैं। हालांकि, कोरोना की वजह से वो इस डांस रियलिटी शो की शूटिंग नहीं कर पा रही हैं। उनकी जगह एनर्जेटिक डांसर नोरा फतेही को शो में जज के तौर पर बुलाया गया है।
फिलहाल, मलाइका अरोड़ा के इकलौते बेटे अरहान खान के जन्मदिन के मौके पर हम भी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको मलाइका द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।