माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने पत्नी संग फोटो शेयर कर लोगों से की ये खास अपील

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के हसबैंड डॉ. श्रीराम नेने ने कोरोना वायरस से जूझ रहे भारत देश के लोगों के लिए एक स्पेशल मैसेज लिखा है। आइए आपको ​बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने पत्नी संग फोटो शेयर कर लोगों से की ये खास अपील

अपने एक-एक डांस स्टेप से लोगों को अपना दीवाना बना देने वाली बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की तरह उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने (Dr.Shriram Nene) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, और अपने परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों को अपने फैंस के साथ शेयर करना कभी नहीं भूलते हैं। फैंस भी उनके द्वारा शेयर किए गए हर एक पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते हैं। हाल ही में, श्रीराम नेने ने अपनी लविंग वाइफ माधुरी संग एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना से लड़ाई के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है। आइए आपको दिखाते हैं।

madhuri

पहले ये जान लीजिए कि, 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित जब बॉक्स ऑफिस पर राज करती थीं, तो उन्होंने अपनी बहन (जोकि अमेरिका में रहती हैं) के कहने पर वहीं के रहने वाले हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से एक्ट्रेस ने 21 साल पहले 1999 में विवाह कर लिया, और फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर अमेरिका चली गई थीं। हालांकि, कई सालों बाद वो भारत लौट आई थीं। माधुरी अब दो बच्चों एरिन और रियान की मां हैं।

(ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखीं जीवा, पापा की गोद में खेलती आईं नजर)

shriram nene

अब आपको दिखाते हैं श्रीराम नेने का वो पोस्ट। दरअसल, माधुरी दीक्षित के हसबैंड डा. श्रीराम नेने ने 29 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लविंग वाइफ व एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित संग एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। ये तस्वीर दोनों के वेकेशन के दौरान की लग रही है। फोटो के बैकग्राउंड में समुद्र नजर आ रहा है। इसे शेयर करते हुए श्रीराम नेने ने कोरोना से जूझ रहे भारत देश के लोगों के लिए एक मैसेज लिखा है।

Dr. Nene

उन्होंने लिखा है, ''यह कभी न भूलें कि हम एक साथ हैं। यह भारत में अभी काफी चुनौतीपूर्ण है। लेकिन लोग हमारी मदद के लिए पूरी दुनिया से कदम बढ़ा रहे हैं। भारत में, हम सभी को एक-दूसरे के रक्षक और नायक बनने की आवश्यकता है। हम जल्द ही अंधेरे से प्रकाश में निकलेंगे और प्रक्रिया में मजबूत होंगे।'' एक्ट्रेस के पति के इस पोस्ट पर लोग खूब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Dr. Nene

ध्यान रहे कि, हाल ही में माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने कोविड का टीका भी लगवाया है। इसकी फोटो दोनों ने अपने-अपने इंस्टा पर शेयर की थी। यहां देखें वो फोटो।

Maduhri Dixit

कुछ दिनों पहले, माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय करने गई थीं, जिसकी झलक एक्ट्रेस और उनके पति ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 1 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें वह अपने हसबैंड डॉ. नेने के साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि माधुरी अपने पति श्रीराम नेने के साथ एक रोमांटिक जगह पर बैठी हुई हैं और दोनों कैंडल लाइट डिनर को एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान माधुरी और डॉ. श्रीराम नेने के हाथ में एक-एक वाइन का ग्लास भी है, जिससे दोनों चियर्स कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में माधुरी अकेले पोज दे रही हैं। इस दौरान वह कैमरे की ओर देखकर चियर्स कर रही हैं। माधुरी द्वारा शेयर की गई ये दोनों तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

(ये भी पढ़ें: सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की हल्दी सेरेमनी का वीडियो आया सामने, भांगड़ा करता दिखा कपल)

madhuri

madhuri

वहीं, डॉ. श्रीराम नेने ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ मोटर बोट पर बैठकर एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्रीराम नेने ने कैप्शन में लिखा था, 'हर दिन अद्भुत है कि आप चीजों को कैसे देखते हैं। लेकिन यह सप्ताह अद्भुत है। @SonevaJani के साथ प्यार भरी ज़िंदगी को छुआ...।'

(ये भी पढ़ें: नन्ही मीशा ने दादी नीलिमा अजीम के लिए लिखा लव लेटर, मां मीरा राजपूत ने दिखाई झलक)

फिलहाल, डा. श्रीराम नेने अक्सर अपनी फैमिली को थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। तो नेने द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेटिड: श्रीराम नेने)
BollywoodShaadis