खेसारी लाल यादव ने पत्नी चंदा देवी को विश किया बर्थडे, वाइफ ने हर मोड़ पर दिया है एक्टर का साथ

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में अपनी पत्नी चंदा देवी को बर्थडे विश किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

खेसारी लाल यादव ने पत्नी चंदा देवी को विश किया बर्थडे, वाइफ ने हर मोड़ पर दिया है एक्टर का साथ


भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। खेसारी लाल यादव आज जिस मुक़ाम पर हैं, उसमें उनकी मेहनत और संघर्ष के साथ ही साथ उनकी पत्नी का भी अहम किरदार है। खेसारी भी उन सफ़ल पुरुषों में हैं, जिनकी सफ़लता का रास्ता उनकी पत्नी से होकर गुज़रता है। ऐसे में, अपनी पत्नी के बर्थडे पर भोजपुरी स्टार ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

पहले तो ये जान लीजिए कि, छपरा (बिहार) के रसूलपुर चट्टी धनाड़ी गांव में 5 मार्च 1986 को जन्मे खेसारी लाल यादव सात भाई हैं, जिनमें वो सबसे बड़े हैं। खेसारी लाल के पिता चने बेचने का काम करते थे, जिससे उनकी ज़्यादा कमाई नहीं हो पाती थी। इसी वजह से वह अपने बच्चों को बहुत कम शिक्षा दिला सके। खेसारी के दो-तीन भाइयों ने तो स्कूल का मुंह तक नहीं देखा। पढ़ाई-लिखाई न होने की वजह से खेसारी ने बहुत जल्दी ही काम करना शुरू कर दिया। जिससे उनकी शादी की बात भी जल्दी होने लगी। खेसारी जब लगभग 20 वर्ष के थे, तभी उनकी शादी चंदा देवी नाम की एक लड़की से 11 जून 2006 को कर दी गई थी। तब से आज तक चंदा देवी ने खेसारी लाल का हर सुख-दुख में साथ दिया। शायद यही वजह है कि खेसारी लाल यादव आज उस मुकाम पर हैं, जहां होने की उन्हें कभी उम्मीद भी नहीं थी। (ये भी पढ़ें: रवि किशन की लव स्टोरी: 11वीं क्लास में ही एक्टर को हो गया था प्यार, कुछ ऐसी है प्रेम कहानी) 

अब आइए आपको बताते हैं खेसारी ने अपनी पत्नी चंदा को कैसे बर्थडे विश किया है। दरअसल, खेसारी लाल यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 फरवरी 2021 को अपनी लविंग वाइफ के साथ एक फोटो शेयर की। इस फोटो में दोनों अपने घर में बने पूजा स्थल पर दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में ये कपल काफी खूबसूरत लग रहा है। वहीं, बैकग्राउंड में देवी-देवताओं की फोटोज भी देखी जा सकती हैं। इसे शेयर करते हुए खेसारी लाल यादव ने कैप्शन में लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी पत्नी।'' इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस कमेंट करके खेसारी की पत्नी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।  

खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी चंदा के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। उनको एक बेटी कृति औऱ एक छोटा बेटा ऋषभ है। दोनों बच्चे अपने पिता के नक्शे कदम पर ही चल रहे हैं। पिछले साल कृति ने भी भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा है। उन्होंने फ़िल्म 'दुलहिन गंगा पार के' से फिल्मों में डेब्यू किया है। इस फ़िल्म में उनकी एक्टिंग को सभी ने सराहा। इसके लिए उन्हें 'बेस्‍ट डेब्‍यू चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट' के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

खेसारी ने झेली है बहुत गरीबी

जैसा कि हमने आपको ​बताया कि, खेसारी ने बहुत गरीबी झेली है। इसी गरीबी के चलते वो ज्यादा पढ़-लिख नहीं सके। लेकिन बचपन से ही खेसारी का रुझान गाने और नाचने में ज़्यादा था, जिसकी बदौलत आज खेसारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। खेसारी ने एक इंटरव्यू में अपनी गरीबी के बारे में बात करते हुए कहा था, ''मेरे पास सेहरा बांधने के भी पैसे नहीं थे। मैं कोई बड़ा काम नहीं करता था, इसलिए मेरी शादी भी 11 हजार रुपये में तय हुई थी।''

एक ही साड़ी में पत्नी ने गुजार दिए थे 6 महीने

शादी के बंधन में बंधने के बाद चंदा ने हर कदम पर खेसारी का साथ दिया। उनके जीवन के मुश्किल पड़ाव में भी वो पत्थर जैसी उनके साथ डटी रहीं। एक वक़्त ऐसा आया जब खेसारी दिल्ली में लिट्टी-चोखा बेचकर अपने एल्बम के लिए पैसे इकट्ठा कर रहे थे, तब चंदा ने एक ही साड़ी में 6 महीने गुज़ार दिए थे। शायद, उनके इस पतिव्रता धर्म का ही कमाल है, जो खेसारी आज इतने बड़े सुपरस्टार हैं। चंदा आज भी बेहद साधारण जिंदगी जीती हैं, वो बहुत ही कम लाइमलाइट में रहती हैं। (ये भी पढ़ें: पवन सिंह की पर्सनल लाइफ: पहली शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या, ऐसी है स्टोरी)  

आज करोड़ों कमाते हैं खेसारी

फ़िल्म 'साजन चले ससुराल' से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने वाले अभिनेता खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने को उनके फैंस बेताब रहते हैं। उनकी फ़िल्में रिलीज़ होने से पहले ही हिट मानी जाती हैं। निर्माता उनके ऊपर पैसा लगाने से ज़रा भी कतराते नहीं हैं। फ़िल्म बनाने वाले लोग उनकी मुंह मांगी कीमत उन्हें देते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लिए करीब 50 लाख रुपये लेते हैं। ऐसे में उनकी एक साल की कमाई 6-7 करोड़ के बीच हो जाती है। इतना ही नहीं खेसारी एक स्टेज शो करने के लिए करीब 10 लाख रुपये लेते हैं। हालांकि, खेसारी अपनी कमाई के बारे में कभी खुलकर बातें नहीं करते हैं।

खेसारी का नाम अक़्सर भोजपुरी फ़िल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि, दोनों ने हमेशा इस बात को सिरे से खारिज किया है। (ये भी पढ़ें: आम्रपाली नहीं, ये हैं भोजपुरी एक्टर 'निरहुआ' की वाइफ, जानें इनकी लव लाइफ के बारे में)   

फिलहाल, खेसरी लाल यादव की शादी को करीब 15 साल बीत चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच आज भी किसी न्यूली मैरिड कपल की तरह ही प्यार है। तो हम यही कामना करते हैं कि दोनों के बीच ऐसे ही प्रेम बरकारार रहे। तो आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

फोटो क्रेडिट: (खेसारी लाल यादव)
BollywoodShaadis