'SRH' की हार के बाद Kavya Maran हुईं भावुक, लेकिन अपनी टीम को किया एप्रिशिएट, नेटिजंस ने की तारीफ

IPL टीम 'सनराइजर्स हैदराबाद' की को-ऑनर काव्या मारन की आंखों में तब आंसू आ गए, जब उनकी टीम KKR के खिलाफ आखिरी आईपीएल मैच हार गई। नेटिजंस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'SRH' की हार के बाद Kavya Maran हुईं भावुक, लेकिन अपनी टीम को किया एप्रिशिएट, नेटिजंस ने की तारीफ

आईपीएल टीम 'सनराइजर्स हैदराबाद' की को-ऑनर काव्या मारन (Kavya Maran) ने चेन्नई के 'M.A.चिदंबरम स्टेडियम' से अपनी झलक से एक बार फिर फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है। भले ही 'सनराइजर्स हैदराबाद' टीम आईपीएल 2024 की ट्रॉफी नहीं जीत सकी, लेकिन काव्या की अपनी टीम की एप्रिशिएशन ने सभी का ध्यान खींचा। बता दें कि काव्या अपने पिता व 'सन ग्रुप' के अध्यक्ष और संस्थापक कलानिधि मारन के साथ टीम की को-ऑनर हैं। इसके अलावा, काव्या 'सन टीवी नेटवर्क' के बिजनेस ऑपरेशंस में भी शामिल हैं।

आईपीएल फाइनल में अपनी टीम के हारने के बाद काव्या मारन की आंखों में आ गए आंसू 

गौरतलब है कि हर मैच एक विजेता और एक हारने वाली टीम के साथ समाप्त होता है। ऐसे में जब स्टेडियम का एक पक्ष खुशी से उछलता है, तो दूसरा भावुक हो जाता है, लेकिन हार के बावजूद जब काव्या मारन ने अपनी टीम को प्रोत्साहित करते हुए खेल भावना को बरकरार रखा, तो उन्होंने इससे लाखों लोगों का दिल जीत लिया। 26 मई 2024 को जब काव्या की टीम सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच हार गई तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। वह सबसे पहले स्टैंड छोड़कर बाहर चली गईं। हालांकि, इसके बाद वह वापस आईं और अपनी टीम के सदस्यों के लिए तालियां बजाती नजर आईं।

kavya

kavya maran

kavya maran

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

काव्या मारन द्वारा अपनी टीम के सपोर्ट पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया

जैसे ही झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आईं, नेटिजंस ने SRH खिलाड़ियों के सपोर्ट के लिए काव्या मारन की तारीफ करते हुए पोस्ट के कमेंट बॉक्स में बाढ़ ला दिया। एक नेटिजन ने लिखा, "इन्हें हम ऑनर कहते हैं, उसे नहीं जो अपने कप्तान और टीम को अपमानित करता है।" जबकि कई अन्य लोगों ने उन्हें मजबूत बने रहने के लिए कहकर सांत्वना दी। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

kavya

kavya

SRK ने IPL 2024 में 'KKR' की जीत के बाद बच्चों को लगाया गले, पत्नी Gauri को किस करते आए नजर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

काव्या की कुल संपत्ति है लगभग 409 करोड़ रुपए

बिजनेस में काव्या की भागीदारी के साथ उनकी कुल संपत्ति बहुत बड़ी है। 'जनभारत टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, काव्या की कुल संपत्ति 409 करोड़ रुपए है। इसके अलावा, काव्या के पिता कलानिधि की कुल संपत्ति 19,000 करोड़ रुपए है।

kavya

खैर, पूरे आईपीएल सीजन के दौरान अपनी टीम के प्रदर्शन की सराहना करने के लिए हमें काव्या मारन पर बहुत गर्व है। तो आपका इस बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis