कफ्तान लुक में करीना कपूर की पर्स ने खींचा सबका ध्यान, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के हालिया कफ्तान लुक के साथ उनका पर्स चर्चाओं में है, जिसकी कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

कफ्तान लुक में करीना कपूर की पर्स ने खींचा सबका ध्यान, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

बी-टाउन की गलियारों में अगर फैशन लुक की बात की जाती है, तो इस लिस्ट में टॉप पर एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) का नाम जरूर आता है। करीना कपूर को बॉलीवुड की फैशनिस्टा कहा जाता है। पार्टी हो या इवेंट करीना कपूर अपने लुक को परफेक्टली एडोरेबल बनाना नहीं भूलती हैं। उनका सिंपल से सिंपल लुक भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेता है। हाल ही में, करीना कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन में जाते हुई स्पॉट की गईं। इस दौरान उनके कफ्तान ड्रेस ने खासा सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, आज बात उनके लेटेस्ट कफ्तान की नहीं बल्कि उनके पर्स की है, जिसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

उससे पहले ये जान लीजिए कि, 31 जनवरी 2021 को एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर करीना कपूर समेत गर्ल गैंग ने अमृता का बर्थडे धूमधाम से मनाया। इस पार्टी में करीना कपूर के अलावा करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, मल्लिका भट्ट और नताशा पूनावाला सभी शामिल हुए। अमृता के बर्थडे बैश की एक झलक उनकी बहन मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस दौरान प्रेग्नेंट करीना कपूर  रेड और चेकदार कफ्तान पहने हुए नजर आ रही हैं। (ये भी पढ़ें- 3 साल के अंदर दूसरी बार पापा बनने पर ट्रोल हुए कपिल शर्मा, लोगों ने कही ऐसी बातें)

मलाइका के अलावा करीना ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर बर्थडे बैश की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में गर्ल गैंग के साथ मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे पसंदीदा लोग।’

अमृता अरोड़ा के बर्थडे बैश में पहुंची करीना कपूर को उनकी बेस्ट फ्रेंड के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। इस दौरान करीना रेड और चेकदार खूबसूरत कफ्तान में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बड़े गोल्ड हुप और मैरून कलर की लिपस्टिक के साथ अपने बालों को खोल रखा है और एक क्लासी गॉगल्स और एक साइड पर्स कैरी कर रखा रखा है। उनके कफ्तान के प्राइस की बात की जाए, तो उसकी कीमत करीब 24 हजार रुपए की है, जिसे फैशन डिजाइनर राजदीप राणावत के द्वारा डिजाइन किया गया है। हालांकि, सबसे ज्यादा हैरानगी आपको उनके एक्सपेंसिव बैग पर होगी, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। अमृता अरोड़ा के बर्थडे पार्टी पर करीना कपूर ने जो बैग कैरी किया था, उसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए है। ये बैग लाइट ब्राउन कलर का है, जो करीना के कफ्तान लुक पर परफेक्टली मैच कर रहा है। (ये भी पढ़ें- ट्रोलर ने नव्या नवेली नंदा को जॉब पाने की दी नसीहत, बिग बी की नातिन ने दिया ऐसा जवाब)

इससे पहले, करीना कपूर कई मौकों पर कफ्तान लुक को कैरी कर चुकी हैं। करीना ने 16 अगस्त 2020 को अपने लविंग हसबैंड सैफ अली खान के 50वें बर्थडे पर वी-नेक शेप का रेड प्रिंटेड सिल्क कलर का कफ्तान पहन रखा था। अपने कफ्तानी लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने पोनी टेल करके कान में बड़े से हूप पहन रखे थे। इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। (ये भी पढ़ें- जीवा धोनी फैमिली के लिए लेकर आईं सब्जियां, वीडियो में मां साक्षी को बताया कौन सा वेजिटेबल है फेवरेट)

फिलहाल, लगता है कि कफ्तान करीना कपूर की फेवरेट फैशन लिस्ट में शुमार है। वैसे, आपको करीना का 3 लाख रुपए का पर्स कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- करीना)
BollywoodShaadis