शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध

इस स्टोरी में हम आपको एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से जुड़े ऐसे पांच विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस वजह से वह काफी चर्चाओं में रहीं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध

बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'फिटनेस क्वीन' शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की पर्सनल लाइफ उस दिन से चर्चा में बनी हुई है, जब 19 जुलाई 2021 को मुंबई क्राइम ब्रांच ने उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया था। इस एक घटना ने एक्ट्रेस के इतने लंबे फिल्मी करियर को खतरे में लाकर खड़ा कर दिया है। एक तरफ शिल्पा शेट्टी से उनके प्रोजेक्ट्स वापस लिए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस से जुड़े पुराने विवाद भी खोद-खोदकर निकाले जा रहे हैं। आज इस स्टोरी में हम आपको शिल्पा शेट्टी से जुड़े पांच विवाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ गॉसिप का हॉट टॉपिक बनी।

(1) पोर्नोग्राफी केस: शिल्पा के पति राज की गिरफ्तारी

shilpa shetty husband

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें डिजिटल एप्लीकेशन 'हॉटशॉट्स' (HotShots) पर स्ट्रीम करने के आरोप लगे हैं। उन्हें 19 जुलाई 2021 को लंबी पूछताछ के बाद पहली बार इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद राज कुंद्रा को 23 जुलाई को कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन यहां पर भी राज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं, उनकी न्यायिक हिरासत को और 14 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। इस मामले में पुलिस के पास कई ऐसे सबूत हैं, जिसके आधार पर पुलिस राज कुंद्रा को मुख्य साजिशकर्ता बता रही है।

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

shilpa shetty husband raj kundra

इतना ही नहीं, क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने राज की वाइफ शिल्पा शेट्टी को भी शक के घेरे में लिया हुआ है, जिस वजह से एक्ट्रेस के खिलाफ भी जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित घर की तलाशी ली थी। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने शिल्पा के घर में 48TB की फोटोज व वीडियोज की कुछ फाइलों को पाया है, जिनमें से अधिकांश एडल्ट कंटेंट हैं। हालिया दिनों में एक्ट्रेस इस विवाद को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

(2) लव अफेयर: शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार का रिलेशनशिप

shilpa shetty and akshay kumar story

एक जमाना था, जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार का नाम एक साथ लिया जाता था। कपल की लव स्टोरी फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के सेट पर शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के प्यार में इस कदर पागल हो गए थे कि, उन्हें अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। दोनों की लव स्टोरी का एक कड़वा अंत हुआ। शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने दावा किया था कि, अक्षय उनके साथ-साथ ट्विंकल खन्ना को भी डेट कर रहे थे। हालांकि, इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने ये भी कहा था कि, उनके मन में ट्विंकल खन्ना के लिए कुछ भी नहीं है, क्योंकि इसमें ट्विंकल की गलती नहीं है। उस समय भी एक्ट्रेस मीडिया हेडलाइंस में छाई रहती थीं।

(ये भी पढ़ें: जब अक्षय कुमार से ब्रेकअप के बाद शिल्पा शेट्टी ने बयां किया था दर्द, कहा- 'उन्होंने मुझे यूज किया')

(3) किसिंग कंट्रोवर्सी: शिल्पा को हॉलीवुड एक्टर ने किया था किस

shilpa shetty kissing controversy

शिल्पा शेट्टी और हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेर के किसिंग कंट्रोवर्सी ने साल 2007 में हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इस घटना पर खूब बवाल भी हुआ था। हुआ यूं था कि, रिचर्ड गेर एड्स अवेयरनेस से जुड़े एक इवेंट के लिए इंडिया आए हुए थे। इस इवेंट में शिल्पा शेट्टी भी शामिल हुई थीं। इसी दौरान एक्टर ने शिल्पा को पहले बार-बार गले लगाया था और इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को स्टेज पर सबके सामने किस कर दिया था। इस घटना के बाद देशभर में शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेर का विरोध हुआ था। इतना ही नहीं, दोनों स्टार्स के पुतले सड़कों पर फूंके गए थे और कई लोगों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की थी। राजस्थान की एक अदालत ने तो शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेर की गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी कर दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मुकदमे को खारिज कर दिया था।

(4) बिग ब्रदर कंट्रोवर्सी: शिल्पा शेट्टी नस्लभेद की हुई थीं शिकार

shilpa shetty big brother show

शिल्पा शेट्टी ने साल 2002 में इंटरनेशनल रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ में हिस्सा लिया था। इस शो में एक्ट्रेस को अपने को-कंटेस्टेंट्स के द्वारा नस्लभेद का शिकार होने पड़ा था। जेड गुडी और जो ओ’मीरा (Jo O'Meara) जैसे स्टार्स ने शिल्पा पर नस्लीय टिप्पणी की थी। हालांकि, इस दौरान हुए बवाल की वजह से जेड गुडी को शिल्पा शेट्टी से माफी मांगनी पड़ी थी। बता दें कि, शिल्पा शेट्टी ने तमाम चीजों का सामना करने के बाद इस शो की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का लग्जरी घर, देखें बेडरूम से लेकर मंदिर तक की यूनिक सजावट)

(5) बोल्ड फोटोशूट: शिल्पा शेट्टी पर लगे थे अश्लीलता फैलाने के आरोप

shilpa

साल 2006 में शिल्पा शेट्टी ने एक तमिल मैगजीन के लिए एक बोल्ड फोटोशूट करवाया था, जिसके बाद एक्ट्रेस विवादों में फंस गई थीं। इस फोटोशूट के बाद एक्ट्रेस के खिलाफ मदुरै की एक अदालत ने अश्लीलता फैलाने के आरोप में गैर जमानती वारंट जारी किया था। इस मामले में शिल्पा के साथ रीमा सेन का नाम भी शामिल था। हालांकि, कोर्ट में शिल्पा ने कहा था कि, उन्होंने ऐसा कोई फोटोशूट नहीं करवाया है। वहीं, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि, ‘जहां तक ​​मेरी तस्वीरों की बात है, इसमें अश्लील क्या है? अगर नाभि दिखाना अश्लीलता है, तो हमारे इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट साड़ी पर पहले प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।’

shilpa shetty photos

तो ये पांच ऐसे मौके थे, जब शिल्पा शेट्टी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, शिल्पा शेट्टी ने अपने हर मुश्किल समय का डटकर सामना किया है। वैसे, एक्ट्रेस के हालिया विवाद पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis