By Ruchi Upadhyay Last Updated:
Deepika Padukone at Ambani's Bash: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई पूरे रस्म और रिवाज के साथ हुई है। जिसमें बॉलीवुड के सितारों ने भी शिरकत की थी। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी शामिल थे। हाथों में हाथ डाले पहुंचे इस स्टार कपल का लुक पार्टी में बिल्कुल रॉयल दिखा। जहां रणवीर सिंह ब्लैक कलर के बंद गला कुर्ते में दिखे, तो वहीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) रेड साड़ी में किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं।
दीपिका पादुकोण ने मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी के लिए मरून कलर की साड़ी को चुना था। डिजाइनर 'तोरानी' के कलेक्शन से ली गई साड़ी के बॉर्डर पर गोटा वर्क किया हुआ था। वहीं, इस पूरी साड़ी पर गोल्डन जरी का वर्क दिख रहा था। इस कस्टम मेड साड़ी का फैब्रिक सिल्क था, जिसे दीपिका ने हैवी एंब्रायडरी ब्लाउज के साथ पेयर किया था। इस साड़ी की कीमत लगभग 149,500 रुपए है।
ब्लाउज पर बना जूल नेकलाइन और हाफ स्लीव इसे खास बना रही थी। वहीं पर्ल और एमरॉल्ड चोकर नेकपीस दीपिका के लुक को रॉयल बनाने के लिए काफी था। बात करें मेकअप की, तो स्मोकी आईज और न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ ग्लिटरी बेस मेकअप में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
इस बात में तो कोई शक नहीं है कि रणवीर सिंह अपने हर लुक में डैपर लगते हैं, लेकिन अंबानी बैश के लिए रणवीर ने जो लुक चुना, उसे देख हर लड़की उनकी दीवानी हो गई है। पार्टी के लिए एक्टर ने 'रोहित गांधी एंड राहुल खन्ना' के कलेक्शन से डार्क ब्लू कलर की शेरवानी में खुद को स्टाइल किया था, जिसे उन्होंने ब्लैक जूतों के साथ पेयर किया था। यह कहने की जरूरत नहीं है कि रणवीर इसमें कितने हैंडसम लग रहे थे।
हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब दीपिका ने अपने साड़ी लुक से लोगों को अपनी दीवाना बनाया हो, इससे पहले वह 'कान्स फिल्म महोत्सव' के समापन के लिए 'अबू जानी संदीप खोसला' द्वारा डिजाइन की गई शाही साड़ी में नजर आई थीं। दीपिका की साड़ी में लगभग 1200 मोती और 200 क्रिस्टल के साथ एक अविश्वसनीय स्टेटमेंट कॉलर था, जो उन्हें रॉयल्टी लुक दे रहा था। ऑफ-व्हाइट साड़ी में दीपिका किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।
इससे पहले, 'रेड कार्पेट महोत्सव' के लिए दीपिका ने बॉडी-हगिंग वन-स्लीव गाउन पहना था और अपने टोंड फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। उन्होंने अपने लुक को प्रिस्टाइन एमराल्ड ड्रॉप इयररिंग्स और हैवी ज्वेलरी के साथ पेयर किया था। बालों को बन में बांधते हुए मिनमल मेकअप और प्यारी मुस्कान के साथ दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, इस बात में कोई शक नहीं है कि दीपिका और रणवीर कपल्स गोल्स देने में हमेशा आगे रहते हैं। फिलहाल, आपको कपल का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।