टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और अब फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से जानी जाने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) को कौन नहीं जानता। पिछले कुछ सालों में मौनी रॉय ने अपने करियर को आसमां की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वहीं मौनी रॉय ने 28 सितंबर 2022 को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं।
(ये भी पढ़ें:आलिया भट्ट लॉन्च करने जा रही हैं अपना मैटरनिटी वियर ब्रांड, प्रेग्नेंसी के बाद उठाया ये कदम)
मौनी रॉय ने 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। फोटोज के नीचे मौनी रॉय ने कैप्शन दिया है कि, 'उनकी गर्ल गैंग के साथ मंदिर में यह सुबह बेहद अच्छी रही।"
एक्ट्रेस ने लाल रंग की कुर्ती और झुमके पहने थे। उनका मेकअप बेसिक था, लेकिन जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा वह था उनका सिंदूर, जो उन्होंने गर्व से फ्लॉन्ट किया था। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें;Aishwarya Rai Bachchan Net Worth: आलीशान घर से लग्जरी कारों तक, अरबों की मालकिन हैं एक्ट्रेस)
जनवरी 2022 में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की एक्ट्रेस ने सूरज नांबियार से शादी की थी। उन्होंने इस बर्थडे पर अपने ख़ास दोस्तों के लिए बर्थडे पार्टी भी होस्ट की थी। इस तस्वीर में वह अपनी गर्ल गैंग के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं।
'नागिन' टीवी सीरियल के बाद, एक्ट्रेस बतौर जज टीवी रियलिटी शो 'डी-आई-डी लिटिल मास्टर' के सीजन 5 में नजर आई थीं। वहीं फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन:शिवा' में एक्ट्रेस की भूमिका के लिए उनकी काफी तारीफ की जा रही है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसमें रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन भी लीड रोल्स में हैं।
(ये भी पढ़ें:विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के अफेयर की खबरों पर लगा विराम, करण जौहर ने किया खुलासा)
बता दें कि मौनी रॉय इससे पहले भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जैसे- 'गोल्ड' और 'मेड इन चाइना'। तो आपको कैसा लगा मौनी रॉय का लुक? हमें कमेंट कर जरूर बताएं।