Babita Kapoor-Neetu Kapoor के बीच कथित कोल्ड वॉर: जानें कैसे Kareena ने उनके झगड़े को किया था खत्म

आइए आपको दिग्गज अभिनेत्री बबीता कपूर और नीतू कपूर के दशकों पुराने झगड़े के बारे में बताते हैं, जिसे करीना कपूर की शादी ने खत्म किया था।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Babita Kapoor-Neetu Kapoor के बीच कथित कोल्ड वॉर: जानें कैसे Kareena ने उनके झगड़े को किया था खत्म

बबीता शिवदासानी कपूर (जिन्हें आमतौर पर बबीता कपूर के नाम से जाना जाता है) उन सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग करियर के चरम पर होने के बावजूद इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 1966 में फिल्म 'दस लाख' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी, जिसमें वह संजय खान के साथ नजर आई थीं। इसके बाद, वह साल 1967 में वह रवीन्द्र दवे की फिल्म 'राज' में दिखाई दीं, जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली।

यह महान अभिनेता राजेश खन्ना के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री थी, जिसने सभी को प्रभावित किया। बाद के वर्षों में उन्होंने 'फर्ज', 'हसीना मान जाएगी', 'किस्मत', 'एक श्रीमान एक श्रीमती', 'डोली', 'कब? क्यों? और कहां?', 'कल आज और कल' व 'बनफूल' जैसी सुपरहिट फिल्मों में ए-लिस्टेड अभिनेताओं के साथ काम किया।

रणधीर कपूर से शादी के बाद बबीता कपूर ने छोड़ दी एक्टिंग

babita

बता दें कि बबीता कपूर (Babita Kapoor) का जन्म 20 अप्रैल 1947 को कराची में एक फिल्मी परिवार में हुआ था। बबीता के पिता हरि शिवदासानी एक प्रतिष्ठित भारतीय अभिनेता थे, जो अपनी कैरेक्टर रोल्स के लिए फेमस थे। इतना ही नहीं, हरि शिवदासानी के बड़े भाई की बेटी साधना शिवदासानी भी एक दिग्गज अभिनेत्री थीं, जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अपने युग की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक मानी जाने वाली साधना को उनके निकनेम 'द मिस्ट्री गर्ल' से जाना जाता है।

babita

बबीता कपूर के अभिनय करियर की बात करें, तो उन्होंने अपनी फिल्म 'कल आज और कल' की रिलीज के बाद 6 नवंबर 1971 को रणधीर कपूर से शादी कर ली थी। हालांकि, रणधीर से शादी के बाद वह 'जीत', 'एक हसीना दो दीवाने' और 'सोने के हाथ' जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन ये तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं। कई रिपोर्टों के अनुसार, बबीता का अभिनय छोड़ने का फैसला कपूर खानदान के उस नियम के कारण था कि उनकी बहुएं फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी।

रणधीर कपूर और बबीता की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

नीतू कपूर ने बबीता कपूर से बात करना क्यों कर दिया था बंद?

babita

बबीता कपूर, कपूर खानदान की एक ऐसी सदस्य हैं, जो शायद ही कभी सुर्खियों या विवादों में आती हैं। अपनी बेटियों करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के साथ एक साधारण जीवन जीने वाली बबीता मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। हालांकि, बबीता से जुड़ा एक विवाद फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में काफी मशहूर है और वह है बबीता और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर के बीच का विवाद।

यह सब 1980 में शुरू हुआ, जब नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से शादी की और कपूर खानदान की बहू बनीं। कपूर खानदान की बहुओं के बीच चीजें बहुत अच्छी नहीं थीं और इसकी झलक 29 सितंबर 2003 को करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी में सभी ने देखी थी। बता दें कि नीतू कपूर, करिश्मा की शादी में शामिल नहीं हुई थीं और इससे करिश्मा की मां बबीता काफी नाराज हो गई थीं। नतीजतन बबीता और उनकी बेटियां करिश्मा व करीना, नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की भरत साहनी के साथ शादी से अनुपस्थित रहीं।

neetu

हालांकि दरार तब और बढ़ गई, जब 2009 में नीतू कपूर की मां राजी सिंह का निधन हुआ। कपूर खानदान के सभी सदस्य नीतू के निवास पर उनके दुख के दौर में उनका सपोर्ट करने और उन्हें सांत्वना देने के लिए मौजूद थे। नीतू की मां के अंतिम संस्कार में बबीता कपूर और उनकी बेटियां करीना कपूर व करिश्मा कपूर की अनुपस्थिति ने उनके बीच दरार पैदा कर दी थी। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतू और बबीता के बीच दशकों तक बात नहीं हुई।

करीना कपूर की शादी ने दूर कर दी थी नीतू कपूर और बबीता कपूर की एक दशक पुरानी अनबन

babita

बबीता कपूर और नीतू कपूर के बीच वर्षों का कोल्ड वॉर 16 अक्टूबर 2012 को समाप्त हुआ। कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की थी कि नीतू कपूर ने अपने एक दशक पुराने विवाद को खत्म करने के लिए बबीता कपूर की बेटी करीना कपूर की शादी में शामिल होने का फैसला किया है। सूत्र ने कहा था, "करीना की शादी बबीता के लिए रिश्ते ठीक करने का मौका बनी। इसमें बिछड़ी भाभी के प्रति दोस्ताना व्यवहार भी शामिल था।" सूत्र ने आगे कहा था कि वह बबीता ही थीं, जिन्होंने पहला कदम उठाया और वह नीतू के आवास पर गईं और उन्हें करीना की शादी में आमंत्रित किया। 

सूत्र ने कहा था, "बबीता शादी का निमंत्रण लेकर व्यक्तिगत रूप से 'कृष्णा राज' (नीतू और ऋषि कपूर के निवास) में नीतू से मिलने गईं। जो लोग झगड़े के बारे में जानते हैं, उन्हें एहसास होगा कि यह कितनी बड़ी बात है। ऐसा लगता है कि उन्होंने आखिरकार शांति बना ली है।"

babita

शुरुआत में नीतू के करीना की शादी में शामिल होने की खबरों को अफवाह माना गया, लेकिन जल्द ही नीतू ने मीडिया से बातचीत में खुद इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा था, "करीना की सैफ से शादी पूरे परिवार के लिए बहुत खुशी का मौका है। हम सभी इसे लेकर उत्साहित हैं और निश्चित रूप से इसका इंतजार कर रहे हैं। यह एक खुशी का पल है और हम सभी इसमें शामिल होंगे।"

neetu kapoor

तब से कपूर खानदान की दोनों बहुओं के बीच बातचीत जारी है और हमने उन्हें पारिवारिक समारोहों के दौरान बार-बार एक साथ पोज देते देखा है। हमें उम्मीद है कि वे आने वाले वर्षों तक इस खूबसूरत रिश्ते को साझा करते रहेंगे। 

neetu kapoor

फिलहाल, बबीता कपूर और नीतू कपूर के एक दशक पुराने विवाद पर आपके क्या विचार हैं, जो करीना कपूर की सैफ अली खान से शादी के साथ खत्म हुआ? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis