अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका संग मालदीव में की थी साइकिलिंग, शेयर किया प्यारा वीडियो

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में, मालदीव की छुट्टियों से वापस लौटी हैं। अपने वेकेशन से उन्होंने बेटी वामिका के साथ साइकिलिंग का एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं। 

img

By Pooja Shripal Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका संग मालदीव में की थी साइकिलिंग, शेयर किया प्यारा वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) मालदीव में पति विराट कोहली (Virat Kohli) और बेटी वामिका (Vamika) के साथ छुट्टियां मनाकर वापस आ गई हैं। अब एक्ट्रेस अपने वेकेशन पर बिताए पलों को बहुत याद कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपने वेकेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। 

ANUSHKA

बता दें कि, अनुष्का शर्मा हाल ही में, पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ वेकेशन के लिए मालदीव गई थीं। इस दौरान उन्होंने बीच पर खूब मस्ती की थी, जिसकी झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। अब उन्होंने अपने हॉलीडे का एक और वीडियोज शेयर किया है, जिसमें वो साइकिल चलाती हुई नजर आ रही हैं। 

ANUSHKA

अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो आइसलैंड में खूबसूरत जगहों पर साइकिल चलाते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ उनकी एक वर्षीय बेटी वामिका को भी देखा जा सकता है, जो पीछे बैठकर साइकिल की सवारी का मजा ले रही हैं। वीडियो साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "मेरे प्यारे दो लोगों के साथ सबसे अच्छी यादें। पेडल मी बैक।'' यहां देखें वीडियो। 

वीडियो में अनुष्का ऑरेंज मोनोकिनी में मुस्कुराते हुए पोज देते हुए भी नजर आ रही हैं। इस दौरान वो अलग-अलग आउटफिट में, अलग-अलग जगहों पर साइकिलिंग को एंजॉय करती हुई दिख रही हैं। अनुष्का का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है और बहुत पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने कमेंट में लिखा है, "क्या मज़ा है और कितनी खूबसूरत है ये जगह!" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है, ''वो पिछली सीट की कंपनी।"

ANUSHKA

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने गोदभराई की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, बोलीं- 'अब बेबी आने वाला है')

इससे पहले भी अनुष्का ने वेकेशन से खूब सारी तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ नजर आई थीं। इससे पहले, 9 जून 2022 को उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी बेटी की साइकिल की एक फोटो शेयर की थी। साइकिल के पीछे वामिका लिखा हुआ था। इसके कैप्शन में अनुष्का ने लिखा था, “ मैं तुम्हें इस दुनिया व अपने जीवन से परे ले जाऊंगी।” उनकी इन तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया था। 

ANUSHKA

(ये भी पढ़ें- राम चरण ने पहनी 1.95 लाख रुपये की 'डस्ट ऑफ गॉड्स' की जैकेट, दिखे बेहद हैंडसम)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। ये फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी पर आधारित है। प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी ये फिल्म अनुष्का के लिए बहुत अहम होने वाली है, क्योंकि इससे वो लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। आखिरी बार वो साल 2018 रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान के साथ दिखाई दी थीं। 

ANUSHKA

(ये भी पढ़ें- जीनत अमान ने शेयर किया देव आनंद से जुड़ा किस्सा, बताया- कैसे दूर की थी उनकी घबराहट)

फिलहाल, अनुष्का के वेकेशन से सामने आया ये वीडियो हमें तो बहुत पसंद आया। इस पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis